फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और शिक्षाविदों के स्तंभ थे पंडित मातादीन : दयाशंकर

Fri, 09 Aug 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक रहे पंडित मातादीन शर्मा सारस्वत की 93वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौजूद लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन और माल्यापर्ण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में शोभा यात्रा निकाली। इसके अलावा कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य आयोजन हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय पंडित मातादीन शर्मा कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और शिक्षाविदों के स्तंभ थे। उन्होंने अपने जीवन में कुशीनगर और देवरिया जिले में कई शैक्षिक संस्थानों की नींव रखकर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता और अनुशासन युक्त शिक्षा मुहैया कराने का कार्य था। उनके विचार समाज के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सुबह 8:30 बजे नगर में शोभा यात्रा निकाली। वहां से वापस आने के बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन हुआ। जयंती समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, हरेंद्र तोमर आदि ने संबोधित किया। प्रधानाचार्य शैलेंद्र शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत और प्रबंधक प्रबंधक पंडित मनोज शर्मा सारस्वत ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।इस दौरान डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. सुनीता पांडेय, डॉ. नीरेन पांडेय, अश्विनी पांडेय, उमेश मिश्र, अवधेश मिश्र, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें