फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने बैठी थी पंचायत, उधर महिला ने लगा ली फांसी, फोन बंद करके गायब पिता

Tue, 02 May 2023 11:00 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

पंचायत के बाद जब लोग घर पहुंचे तो महिला आत्महत्या कर चुकी थी। घटना के बाद से मृतका के पिता और उसके मामा भी मोबाइल बंद करके कहीं चले गए। हालांकि, पति थाने पर बैठाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर में जटहां बाजार थाना क्षेत्र के घूरछपरा गांव के पतिलार टोला में मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे 28 वर्षीय महिला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय महिला के मायके वालों और ससुराल पक्ष के बीच पंचायत चल रही थी। पंचायत के बाद जब लोग घर पहुंचे तो महिला आत्महत्या कर चुकी थी। घटना के बाद से मृतका के पिता और उसके मामा भी मोबाइल बंद करके कहीं चले गए। हालांकि, पति थाने पर बैठाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घूरछपरा गांव के पतिलार टोला निवासी कमलेश और उसकी पत्नी इंदु देवी के बीच दो दिन पूर्व विवाद हो गया था। इंदु के पिता बिहार के बैरटवा गांव के निवासी बृजेश ने जटहां बाजार थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार की दोपहर में थाने के दो सिपाही गांव में आए और जांच करने लगे। इसी दौरान इंदु के पिता बृजेश और उसके मामा भी आ गए। गांव में ही एक व्यक्ति की दुकान पर दोनों सिपाहियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हो रही थी।

 

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में समझौता भी कर लिए। इंदु के पति कमलेश और उसके पिता बृजेश जब घर पहुंचे तो शाम करीब पांच बजे इंदु कमरे के कुंडे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। उधर, मृतका के पिता और मामा मोबाइल बंद कर कहीं चले गए। पुलिस मृतका के पति को पूछताछ करने के लिए थाने पर बैठा रखा है।

 

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता और उसके मामा का मोबाइल बंद है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें