फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंचायत सहायकों ने बकाया भुगतान की मांग की, सौंपा ज्ञापन

Fri, 16 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने बृहस्पतिवार को डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। डीएम ने डीपीआरओ को समस्याओं के समाधान कराने का निर्देश दिया। पंचायत सहायक बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पर पहुंचे और आठ सूत्रीय मांगों से जुड़ा एक मांग पत्र सौंपा। पंचायत सहायकों ने कहा कि उनको मोबाइल या टैबलेट उपलब्ध करा जाए, पंचायत सचिवालय से सभी प्रकार के भुगतान किया जाए, पंचायत सहायकों का मानदेय समय से प्रदान किया जाए आदि मांगें कीं। डीएम ने पंचायत सहायकों के समस्याओं के समाधान कराने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिए और कहा कि एक तिथि निर्धारित कर एक बैठक कर्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें