फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कैंडल मार्च निकाल भरत को दी श्रद्धांजलि

Tue, 30 Jun 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन करते लोग।संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पिछले दिनों बिहार में भारत भूषण तिवारी को सरेंडर करने के बाद पुलिस की ओर से एनकाउंटर के नाम पर हत्या कर दी गई। बिहार पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में रविवार को रात में सेवरही के बनरहा रेग्युलेटर से किसान पीजी कालेज तक कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। सेवरही के बनरहा रेग्युलेटर से किसान पीजी कालेज तक रविवार को रात में ब्राह्मण समाज रवि तिवारी की अगुवाई में एक कैंडिल मार्च निकाला गया। यह मार्च पिछले दिनों बिहार में भारत भूषण तिवारी नामक युवक के सरेंडर कर दिए जाने बाद भी पुलिस की ओर से उसकी हत्या कर दिए जाने के विरोध में निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर व कैंडिल लेकर बिहार सरकार व बिहार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान पीजी कालेज चौक पर स्थित बाबू गेंदा सिंह के प्रतिमा के पास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। सरगटिया करन पट्टी के ग्राम प्रधान धनंजय तिवारी, रजनीकांत चतुर्वेदी, अभिषेक शुक्ल का कहना था कि भारत भूषण तिवारी कोई अपराधी नही था। वह सिर्फ भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ था। इसके बाद भी उसने सरेंडर कर दिया तो उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान बबलू मिश्र, विकास तिवारी, प्रकाश तिवारी,अभिषेक मिश्र,भोला मिश्र, अनिल मिश्र, ऋषिकेश तिवारी सहित अनेक लोग शामिल रहे |
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें