फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पडरौना ने कसया को 2-1 से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। क्षेत्र के गंगुआ मठिया गांव के गेंदाखेली मैदान में जेएनबीएम फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को न्यू स्टार स्पोर्टिंग क्लब पडरौना और अलसिफ़ा स्पोर्टिंग क्लब कसया के बीच मुकाबला हुआ। पडरौना की टीम ने कसया को 2-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर शुरू हुए मुकाबले में मैच के 11वे मिनट में कसया के पांच नंबर जर्सी के खिलाड़ी राकेश सिंह ने एक गोल दागकर विपक्षी टीम से एक शून्य की बढ़त बना ली। पहले हाफ तक कसया की टीम एक शून्य से आगे चल रही थी, लेकिन मैच समाप्ति के पांच मिनट पहले पडरौना के एक नंबर जर्सी के खिलाड़ी चंदन कुमार ने एक गोल दागकर स्कोर एक-एक पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बढ़त पाने के लिए पूरा जोर लगा दिया, लेकिन खेल समाप्त होने से एक मिनट पहले पडरौना के खिलाड़ी चंदन ने एक और गोल दागकर अपनी टीम को निर्णायक 2-1 की बढ़त दिलाकर टीम को जीत दिला दी। खेल के अंतिम क्षण में शानदार प्रदर्शन करने वाले पडरौना के चंदन कुमार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि बिहार खुर्द गांव के ग्राम प्रधान दीपक सिंह व सरेया बुजुर्ग गांव के ग्राम प्रधान अब्दुल मन्नान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इस दौरान इंजीनियर अब्दुल हमीद, मनीर आलम, अब्दुल मजीद, दिलीप यादव, मंजूर खान, मुस्तफा अंसारी, टोनी बाबू, तबारक अली, रमेश सिंह, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें