पडरौना। जिला स्टेडियम में आयोजित 28वीं दो दिवसीय जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 188 अंक प्राप्त कर पडरौना तहसील चैंपियन और 159 अंक के साथ कप्तानगंज दूसरे स्थान पर रहा। तृतीय स्थान पर रहh हाटा की टीम को 105 अंक प्राप्त हुए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त और टीम प्रतिस्पर्धाओं में विजेता टीम चार दिसंबर से महराजगंज में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेगी।
खेल सचिव सुरेंद्र बहादुर सिंह, आयोजन सचिव हिमांशु सिंह, बीईओ देवमुनि वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, रेनूबाला सिंह, अमित श्रीवास्तव, नवनीत तिवारी आदि की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में खो-खो के प्राथमिक व जूनियर बालक व बालिका वर्ग चारों में दुदही ब्लॉक की टीम जिला चैंपियन रही। फुटबाल बालक व बालिका वर्ग में पडरौना, हैंडबाल बालक पडरौना, बालिका कप्तानगंज, जूडो में बालक व बालिका वर्ग में कप्तानगंज, ताइक्वांडो बालक व बालिका वर्ग में पडरौना, कुश्ती में कप्तानगंज, तैराकी में हाटा, टेबिल टेनिस में कप्तानगंज की टीम विजेता रही। कबड्डी उच्च प्राथमिक बालक तमकुही विजेता, कसया उपविजेता, बालिका कसया विजेता हाटा उपविजेता, प्राथमिक स्तर बालक विजेता कसया उपविजेता रहा। जूनियर स्तर 100 मीटर बालक वर्ग नंदकिशोर प्रथम, विष्णु वर्मा द्वितीय, 200 मीटर प्रियांश प्रथम, शिवशंकर द्वितीय, बालिका वर्ग 100 व 200 मीटर गीता प्रथम, वंदना द्वितीय, ऊंची कूद में वंदना प्रथम, आयुषी द्वितीय, लंबी कूद विंध्यवासिनी प्रथम, नेहा द्वितीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल ने सभी विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर आगे के खेलों में भी ऐसे ही प्रदर्शन करने की शुभकामना दी। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल आदि ने संबोधित किया। अंत में बीएसए डाॅ. रामजियावन मौर्य ने अतिथियों का आभार जताया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन रवींद्र नारायण पांडेय, दुर्गेश सिंह व विनय राय ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान उदय शंकर राय, अमित सिंह, अंकिता सिंह, रीता गुप्ता, सत्येंद्र पांडेय, राजेश कुमार, जयप्रकाश मौर्य, आशीष मिश्र, मुकेश नारायण मिश्र, राजेश शुक्ल, नीलम, शालिनी जयसवाल, राजेंद्र सिंह, छेदी प्रसाद, राजकुमार सिंह, अरुणेंंद्र राय, हरिश्चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।