फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समस्तीपुर को पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची पडरौना की टीम

Fri, 22 Dec 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना यूएनपीजी कॉलेज खेल मैदान में  आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्सा
विज्ञापन
पडरौना। यूएनपीजी कॉलेज के खेल परिसर में पडरौना क्रिकेट क्लब की तरफ से कृष्णा साहा व विमलेश मल्ल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को ग्रुप बी का दूसरा सेमीफानल मेजबान पडरौना और समस्तीपुर के बीच मैच खेला गया। पडरौना की टीम ने समस्तीपुर को 159 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बना लिया। पडरौना की तरफ से 100 रन की शानदार पारी खेलने वाले अमन तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

समस्तीपुर टीम के कप्तान आदित्य ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पडरौना के सलामी बल्लेबाज अमन तिवारी और चंदन गौड़ ने तेज शुरुआत की। 88 रन की साझेदारी के बाद पडरौना का पहला विकेट चंदन के रूप में गिरा। इसके बाद खेलने आए इंजेश कुछ खास नहीं कर सके। वे बिना खाते खोले ही आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी गोविंद यादव ने संभाली। निर्धारित 25 ओवर के खेल में पडरौना की टीम ने चार विकेट पर 271 रन बनाए। पडरौना की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमन तिवारी ने 75 गेंद में नाबाद 100 रन, चंदन ने 25 गेंद में 37 रन, गोविंद ने 22 गेंदों पर 53 रन, मेहताब ने 24 गेंद पर 29 रन व मल्लू चौरसिया ने छह गेंद पर नाबाद 13 रन का योगदान दिया।
वहीं, समस्तीपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभि, टुकटुक, शुभम व आयुष ने एक-एक विकेट हासिल किया। 272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। निर्धारित 25 ओवर के मैच में 18वें ओवर की गेंदबाजी में समस्तीपुर की टीम 112 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। समस्तीपुर की तरफ से रोहित ने 26 गेंदों पर 33 रन, आशुतोष ने 23 गेंद पर 28 रन का सर्वाधिक योगदान दिया। पडरौना की तरफ से मेहताब व इंजेश ने तीन-तीन, मल्लू चौरसिया ने दो, शिवेंद्र ने दो विकेट लिया। 159 रनों से पडरौना ने समस्तीपुर को पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। शतकीय पारी खेलने वाले अमन तिवारी मैन ऑफ द मैच बने। मैच में अंपायर सूरज यादव व अंकित मौर्या रहे। स्कोरिंग अभिषेक गैरी ने की। कमेंट्री प्रिंस तिवारी, अरशद राज व नजमुद्दीन ने किया। इससे पूर्व कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, नगरपालिका पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सदर विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल, कुशीनगर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख मन्नू सिंह चंदेल, सतीश साहा, इंद्रजीत जायसवाल बबलू, ऋषिकेश मिश्र, समशेर मल्ल, पाली चौरसिया, सज्जाद अली, नीरज सिंह बिट्टू, गुड्डू अंसारी, अजय साहा, लिंकन सिंह, चंदन जायसवाल, विकास जायसवाल, धीरज पाठक, रितेश मल्ल, अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें