पडरौना। मेडिकल कालेज में आक्सीन प्लांट के लिए लगाए बिजली पैनल खराब होने से आक्सीजन की सप्लाई ठप हो गई थी। मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से सिलेंडर के सहारे आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी। मंगलवार को कंपनी के इंजीनियर ने आकर बिजली का पैनल ठीक किया। इसके बाद आक्सीजन की आपूर्ति बेहतर हो गई। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि मेडिकल बिजली पैनल में खराबी थी। संबंधित कंपनी के इंजिनियर को बुलाकर उसे ठीक करा दिया गया है। आक्सीजन आपूर्ति ठीक हो गई है।