फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट : विधायक
विज्ञापन

जनपद के पिछड़े क्षेत्र को भी ऑक्सीजन से युक्त करने की पहल
सर्वाधिक क्षमता का
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/छितौनी। छितौनी महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इसमें इस्तेमाल होने वाली मशीन भी मंगा ली गई है। खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि यह ऑक्सीजन प्लांट पूर्वांचल का सबसे अधिक क्षमता वाला प्लांट होगा। इससे प्रति मिनट 600 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेेगा। इसकी कीमत चार करोड़ रुपये है। इसके अलावा डीआरडीए की तरफ से यहां के महिला अस्पताल को 100 बेड का कोविड अस्पताल बनवाने की कवायद चल रही है। इसके निर्माण के लिए जमीन का समतलीकरण शुरू हो चुका है। विधायक ने बताया कि यहां 250 केवीए का जेनरेटर भी लगवाया जाएगा, ताकि बिजली की समस्या उत्पन्न न होने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें