फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलिंग तोड़कर ओवरब्रिज से गिरा ओवरलोड ट्राला, बड़ा हादसा बचा

Sun, 31 Dec 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर से होकर गुजर रहे हाईवे के ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर शनिवार की भोर में गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राला सर्विस लेन पर गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। गनीमत रही कि भोर होने से उस समय वहां आवागमन नहीं था। बताया जा रहा है कि यह ट्राला बिहार के एक तौल केंद्र से गन्ना लेकर मिल पर जा रहा था, जबकि चीनी मिल के जीएम का दावा है कि उन्होंने सभी परिवहन ठेकेदारों को गन्ना ढुलाई के लिए व्यावसायिक और वैध वाहनों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के ठकरहां तौल केंद्र से गन्ना लेकर ढाढ़ा चीनी मिल जा रहा ट्रैक्टर-ट्राला शनिवार की भोर में हाटा नगर के बाघनाथ चौराहा के पास अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस लेन पर गिर गया। सर्विस लेन पर गन्ना और ट्राला बिखर गया। ट्रैक्टर के भी परखचे उड़ गए। ट्रैक्टर चालक और एक अन्य व्यक्ति को खास चोट नहीं आई। सुबह होेने पर लोगों को जानकारी हुई। लोगों का कहना था कि अगर यही दुर्घटना दिन में हुई होती तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। एनएच के सर्विस लेन पर फैले गन्ना और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को सुबह क्रेन से हटाया गया।
00


नहीं मान रहे डीएम का फरमान, सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्राले
- क्षमता से अधिक गन्ना लादकर चलने वाले वाहन हाइवे पर दे रहे हैं हादसों को निमंत्रण
संवाद न्यूज एजेंसी

हाटा। गन्ना क्रय केंद्रों से चीनी मिल तक गन्ना की ढुलाई करने वाले परिवहन ठेकेदार अधिक लाभ कमाने के चक्कर में ट्रैक्टर से चलने वाले अवैध ट्रालों से गन्ने की ढुलाई करा रहे हैं, जबकि इस कार्य के लिए व्यावसायिक वाहनों का प्रयोग किया जाना चाहिए। चीनी मिल की ओर से दिए गए परिवहन ठेके के अनुबंध में व्यावसायिक वाहनों का प्रयोग करने की शर्त भी है। उसके बाद भी चीनी मिलों को जा रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्राले रोज देखे जा रहे हैं और कभी कभार हादसों का कारण भी बन रहे हैं। एक तो इन ट्रालों पर ओवरलोड गन्ना लादा जा रहा है, दूसरी ओर पीछे रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण कोहरे में हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

हाटा क्षेत्र की न्यू इंडिया शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू होने के बाद से सड़क पर अवैध ट्रालों का संचालन हो रहा है। हालांकि, शुरुआत में डीएम की ओर से अवैध ट्रालाें और ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद करने का आदेश दिया गया था, लेकिन उसका असर चीनी मिली और उसके ठेकेदारों पर दिखाई नहीं दे रहा है। क्षेत्र में बने गन्ना क्रय केंद्रों से ट्रैक्टर ट्रालों से गन्ना की ढुलाई हो रही है। ठेकेदार अधिक आमदनी के चक्कर में वाहनों में क्षमता से अधिक गन्ना लादकर ले जा रहे हैं। ओवरलोड गन्ना भरा देखकर पास से गुजरने वाले वाहन चालक भयभीत हो जा रहे हैं। ओवरलोड वाहनों से मार्ग पर हादसे का खतरा बना हुआ है।
इस संबंध में ढाढ़ा चीनी मिल के जीएम करन सिंह ने बताया कि परिवहन ठेकेदारों से ओवरलोडिंग न करने और व्यवसायिक वाहनों का प्रयोग करने के लिए अनुबंध किया गया है। अगर ओवरलाेडिंग हो रही है तो गलत है। इसे हम पता कराकर संबंधित जिम्मेदारों को नोटिस भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें