फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओवरलोड बालू लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Wed, 31 Dec 2025 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। बिहार से बिना उत्तर प्रदेश परिवहन प्रपत्र के आ रहे ओवरलोड बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सोमवार देर रात पकड़कर नेबुआ नौरंगिया थाने में सीज कर दिया गया। कार्रवाई से बालू के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बिहार की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर कागजात की जांच की गई। जांच में सामने आया कि वाहन बिना उत्तर प्रदेश परिवहन प्रपत्र के ही बालू लेकर आ रहा था। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को नेबुआ नौरंगिया थाने में सीज करा दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार से बालू लाकर अवैध रूप से कुशीनगर और महराजगंज जिले में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें