फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 45 जर्जर विद्यालयों में सिर्फ 10 भवनों की हो सकी नीलामी

Wed, 27 Aug 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग का 45 जर्जर भवनों की नीलामी में अधिक मूल्यांकन होने के कारण लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। अब तक महज 10 जर्जर भवनों को ही नीलाम किया जा सका है। अब शेष बचे भवनों की नीलामी के लिए विभाग तैयारी में जुट गया है।डीएम की सख्ती के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने जर्जर विद्यालयों की नीलामी करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को भवनों का मूल्यांकन करने के लिए लिखा। विशुनपुरा ब्लॉक में कुल 45 विद्यालय जर्जर घोषित कर दिया गया, लेकिन उसका मूल्यांकन महंगा होने से लोग रुचि ही नहीं लिए। अलग-अलग दिन हुए नीलामी प्रक्रिया में लोग हिस्सा ही नहीं लिए और महज दस भवनों की ही नीलामी विभाग करवा सका। विभाग की माने तो 45 जर्जर भवनों के सापेक्ष उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनवल, प्राथमिक विद्यालय सिरसिया दीक्षित, उच्च प्राथमिक विद्यालय चैती मुसहरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय चिरइहवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेतिया, प्राथमिक विद्यालय मोजहिदा खास, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा बाबूराम, सहित महज दस भवनों की ही नीलामी हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें