फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. परशुराम मिश्र का निधन

Mon, 01 Apr 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी पूर्व सांसद रामनगीना मिश्र के बड़े पुत्र आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. परशुराम मिश्र का शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। वे अपने पीछे पत्नी अंजना मिश्र के अलावा पुत्र स्वामित्व मिश्र और बेटी अमृता को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. परशुराम मिश्र बलरामपुर अस्पताल के सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन थे। 2007 में उन्होंने फाजिलनगर से 15वीं विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनके निधन पर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद विजय कुमार दुबे, डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी, आरपीएन सिंह, विवेकानंद पांडेय, मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गौड़, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, असीम कुमार, पूर्व विधायक पीके राय, गंगा सिंह कुशवाहा, प्रेमचंद मिश्र, डाॅ. निलेश मिश्र आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें