फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संगठनों ने जताया आक्रोश कड़ी कार्रवाई की मांग

Sun, 31 Aug 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। उत्कर्ष सिंह की हत्या को लेकर क्षत्रिय संगठनों में आक्रोश है। सेमरा हर्दों पहुंचे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। पीड़ित परिवार को मुआवजा व मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की भी प्रशासन से मांग की। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष व अखिल भाारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह गहरवार ने कहा कि उत्कर्ष की हत्या से पूरा क्षत्रिय समाज आहत है। उत्कर्ष हंसमुख स्वभाव के नेक दिल इंसान थे। मनबढ़ों ने जिस बर्बरता के साथ उनकी हत्या की, वह माफ करने योग्य नहीं हैं। सरकार हत्यारोपितों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। महासभा के जिलाध्यक्ष सत्यजीत सिंह गहरवार ने कहा कि इस घटना में शामिल आरोपियों की कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अखिल भारतीय क्षत्रिय चेतना परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मनीष सिंह गहरवार ने कहा कि प्रदेश में क्षत्रिय समाज को हाशिए पर रखा गया है। प्रदेश के कई जिले में क्षत्रिय समाज के लोगों की हत्या यह साबित करती है कि सूबे में क्षत्रिय सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें