कसया। राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देश पर खोराबर प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगा। शुभारंभ वरिष्ठ शिक्षक राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह एवं डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया। शिविर में उच्च जोखिम समूह व प्रवासियों की सामान्य जांच, दवा वितरण, एचआईवी एड्स का परीक्षण और गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। शिविर में 139 का पंजीकरण व 93 की एचआईवी स्कैनिंग की गई। डॉ. सावित्री सिंह, जिला चिकित्सालय के शिवकुमार पांडेय, खुशबू शुक्ला, गौतम शर्मा, तारकेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद