फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों के अंदर ऑनलाइन डाटा फीडिंग के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों के अंदर ऑनलाइन डाटा फीडिंग के निर्देश
विज्ञापन

- नगरपालिका एवं नगर पंचायत चुनाव के लिए की जानी है कार्मिकों की ऑनलाइन डाटा फीडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी निकाय चुनाव में सम्मिलित किए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का डाटा तीन दिन के अंदर फीड कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात किए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का डाटा निर्धारित प्रारुप पर पहले ही फीड कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसमें लापरवाही बरती गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि आगामी नगरपालिका एवं नगर पंचायत का चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए तैनात किए जाने वाले मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का ऑनलाइन डाटा फीड करने का निर्देश दिया गया था, जिसे समय पर पूर्ण न किया जाना लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्ष व कार्यालय अध्यक्ष को आदेश दिया है कि वे तीन दिन के अंदर अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों का डाटा फीडिंग करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला मलेरिया अधिकारी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज टीकर, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी पडरौना, उप कृषि निदेशक कुशीनगर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटर कॉलेज पडरौना, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हाटा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी तमकुहीराज, जनता इंटर कॉलेज रामकोला, गन्ना शोध एवं बीज सवर्धन केंद्र लक्ष्मीपुर, कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सखवनिया, महर्षि वाल्मीकि इंटर कालेज पिपरैचा, बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर, जनता इंटर कालेज धुरिया, सरदार बल्लभ भाई पटेल बालिका इंटर कालेज सोहंग, जनता इंटर कालेज सोहसा मठिया, किसान लघु माध्यमिक विद्यालय कुंदूर, शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी स्मारक संस्कृत विद्यापीठ भठही खुर्द और जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों की ऑनलाइन डाटा फीडिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें