पडरौना। नगर के सुभाष चौक पर रविवार को भारतीय उद्योग एकीकरण व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया। नगर के व्यापारी और अन्य लोगों ने तेल, रिफाइंड पर बढ़े आयात शुल्क को वापस लेने की मांग की।
संगठन के नगर अध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने कहा कि सरकार की तरफ से तेल, रिफाइंड, आलू, प्याज, लहसुन समेत अन्य खाद्य पदार्थों पर 20 से 32.5 रुपये आयात शुल्क बढ़ा दिया गया है। इससे लोगों को बेहिसाब महंगाई का सामना करना पड़ेगा। महंगाई के चलते लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। उन्होंने बढ़े आयात शुल्क को वापस करने की मांग की। इस दौरान शत्रुघ्न सिंह, हरवेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, पप्पू, बबलू, कुंवर, अब्दुल कलाम अली, जमालुद्दीन अंसारी, प्रदीप श्रीवास्तव, हरिलाल कुशवाहा, राजेश सिंह, संतोष चौधरी आदि मौजूद रहे।