फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मछुआरा समिति के सचिव पर कार्रवाई का विरोध

Sat, 30 Aug 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में शुक्रवार को निषाद समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें समाज के लोगों ने प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद पर उत्पीड़न और वादा खिलाफी का आरोप लगाया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जंगल नौगांवा निवासी गोविंद कुमार निषाद ने कहा कि मंगलवार को तमकुहीराज तहसील परिसर में नदी के पट्टा की नीलामी रखी गई थी। वहां निषाद समाज के नेता व मछुआरा समिति के सचिव भी नीलामी में भाग लेने गए थे। उन्हें पुलिस ने उठाकर विशुनपुरा पुलिस को सौंप दिया। बिना किसी जुर्म के 24 घंटे तक थाने में बैठाए रखा। अगले दिन बुधवार को पुलिस ने उन्हें शांतिभंग की धारा में चालान किया। प्रदर्शन को जितेंद्र साहनी, रामक्लेष निषाद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें