जानकीनगर। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने पराली जलाने को लेकर किसानों पर हो रही कार्रवाई को अनुचित बताया। उन्होंने प्रशासन की तरफ से किसानों पर की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी ने कहा कि कृषि विभाग अपनी कमी छिपाने के लिए किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई कर रही है। अधिकतर किसान गन्ना, केला और सब्जियों की खेती करते हैं, जिससे सबसे अधिक ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। लेकिन प्रदूषण के नाम पर प्रशासन किसानों पर ही कार्रवाई कर रही है। कृषि विभाग को किसानों के साथ बैठक कर डी-कंपोजर आदि के प्रयोग के बारे में बताना चाहिए। संवाद