पचफेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्?
- फोटो : KUSHINAGAR
विशुनपुरा ब्लॉक के पचफेडा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का 20वां स्थापना दिवस मनाय गया। इसमें पार्टी की तरफ से सावधान रथ यात्रा का आयोजन किया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राजभर समाज को न्याय दिलाने के लिए किसी भी स्तर पर लड़ाई लड़नी पड़े तो पीछे नहीं हटा जाएगा। देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू होनी चाहिए, ताकि गरीब का बेटा अमीर के बेटे की तरफ बड़े स्कूल में पढ़ सके।
उन्होंने कहा कि राजभर समाज को अनुसूचनित जाति में शामिल करने के लिए कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम ने केंद्र को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अब राजभर समाज को कोई गुमराह नहीं कर सकता है।
इस सावधान रथ यात्रा का मकसद राजभर समाज को एकजुट करना है। इसलिए समाज के लोगों को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक रामानन्द बौद्ध ने किया।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव वरुण राजभर, अरविंद राजभर, डॉ. संतोष पांडेय, महिला प्रदेश अध्यक्ष अमरावती सिंह, सुनील सिंह, सालिक यादव, पतिलार राजभर, मंटू राजभर, किशुनदयाल राजभर, किशुन राजभर आदि मौजूद रहे।