फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नदियां बचेंगी तभी सुरक्षित रहेगा पर्यावरण और समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। विश्व नदी दिवस पर रविवार को बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में 50 यूपी बटालियन एनसीसी की महाविद्यालय इकाई की ओर से ‘नदियों का पारिस्थितिक तंत्र’ विषय पर गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि सभ्यता और संस्कृति के विकास की आधार रही हैं। इनके संरक्षण के बिना पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि नदियों ने पेयजल और सिंचाई उपलब्ध कराने के साथ कृषि, व्यापार और परिवहन को बढ़ावा दिया। इनके किनारे अनेक नगर और सभ्यताएं विकसित हुईं। वर्तमान में जल और प्लास्टिक प्रदूषण, सीवेज, अत्यधिक जल दोहन और वनों की कटाई से नदी तंत्र प्रभावित हो रहा है। नदी का संरक्षण सरकार के साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। गोष्ठी की अध्यक्षता आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. ज्ञान प्रकाश मंगलम ने की। उन्होंने कहा कि नदियों का प्रदूषण उनके पारिस्थितिक तंत्र के लिए गंभीर चुनौती है। नदी संरक्षण को सतत विकास के लक्ष्यों से जोड़ने के साथ भूजल संरक्षण पर भी ध्यान देने की जरूरत है।कार्यक्रम का संचालन एनसीसी के सीटीओ डॉ. सौरभ द्विवेदी ने किया। उन्होंने अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। गोष्ठी में महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें