फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिर्फ चार एक्सप्रेस ट्रेनें चलीं, टिकट के लिए हुई धक्का-मुक्की

Wed, 13 Sep 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट लेने के लिए कतार में खड़े यात्री।
विज्ञापन
पडरौना। मेगा ब्लॉक खुलने के बाद मंगलवार को गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो कप्तानगंज जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ जुट गई। ट्रेनों की संख्या कम होने से टिकट के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की होने लगी। उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए भी परेशान होना पड़ा। गोरखपुर से कप्तानगंज तक सिर्फ चार एक्सप्रेस ट्रेनों का ही संचालन हुआ।
विज्ञापन

रेल प्रशासन की तरफ से गोरखपुर कैंट से कुसम्ही तक तीसरी लाइन बिछाने का काम पूरा होने पर सोमवार को 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से स्पेशल ट्राॅयल हुआ था। उसके बाद मंगलवार से गोरखपुर-नरकटियागंज और गोरखपुर-सिवान रेल मार्ग पर ट्रेनों के संचालन के लिए हरी झंडी दे दी गई। इन रूटों पर ट्रेनों का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन कुछ ट्रेनों को छोड़कर लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन न होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
करीब पांच दिनों बाद इन रूटों पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर कप्तानगंज जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। लेकिन तत्काल में स्लीपर के तीन और एसी के दो ही टिकट कंफर्म मिले, जिसके चलते यात्री यात्रा छोड़कर घर जाने को विवश रहे।
विज्ञापन




यात्री बोले-
मैं दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता हूं। गोरखधाम ट्रेन से गोरखपुर से दिल्ली जाना था, लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण बुधवार को पेनाल्टी देकर जाऊंगा। क्योंकि छुट्टी समाप्त हो गई है। इसलिए जाना जरूरी है।- भीम मिश्रा, यात्री, निवासी पटखौली
हमें सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जाना था, लेकिन ट्रेन नहीं आने के कारण यात्रा स्थगित करके घर वापस जा रहा हूं। अब दिल्ली जाने के लिए दोबारा यात्रा की तैयारी करूंगा। -मुद्रिका, निवासी साहबगंज
00

सत्याग्रह एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था, लेकिन ट्रेन नहीं आई। इस कारण गोरखपुर जा रहा हूं। अगर कोई ट्रेन मिलती है तो जाऊंगा नहीं तो यात्रा स्थगित कर दूंगा। -राजेंद्र प्रसाद, निवासी रामकोला
00
अवध एक्सप्रेस से बांद्रा जाना था, लेकिन ट्रेन न आने के कारण यात्रा छोड़कर घर जाने को विवश हूं। बड़ी उम्मीद लेकर कप्तानगंज जंक्शन पर आया था। -करन गौतम, निवासी लक्ष्मीगंज
विज्ञापन

00
गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर इन ट्रेनों का हुआ संचालन
आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन।

बांद्रा टर्मिनल से बरौनी को जाने वाली अवध एक्सप्रेस।

आनंद विहार से मोतीहारी जाने वाली छपरा सत्याग्रह एक्सप्रेस।

मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट।

00
गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर इन ट्रेनों का नहीं हुआ संचालन

सहरसा से आनंद विहार जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस।

दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जननायक रक्सौल एक्सप्रेस।

रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस।

आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस।

बरौनी से बांद्रा टर्मिनल को जाने वाली अवध एक्सप्रेस सहित कई सवारी गाड़ियों का भी संचालन नहीं हुआ।

गोरखपुर-सिवान रूट की सभी ट्रेनों का हुआ संचालन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें