रामकोला में अस्पताल के रजिस्ट्रेशन की जांच करते चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर एसके विश्वकर्मा।संवाद
रामकोला। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को रामकोला चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर एसके विश्वकर्मा ने सीएससी पर पांच अस्पतालों की सूची चस्पा की। डोर टू डोर हॉस्पिटलों की जांच भी की गई। रामकोला नगर सहित देहात में तीन दर्जन से अधिक अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेन्टर, पैथोलॉजी, एक्स-रे खुले हैं। जिसमें केवल पांच अस्पतालों की सूची सीएचसी पर चस्पा की गई है। अब अवैध अस्पतालों की जांच होगी। जिसको लेकर डीएम के आदेश पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर एसके विश्वकर्मा ने टीम के साथ रामकोला में हॉस्पिटलों की जांच शुरू भी कर दी है। चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।