फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिल्ली के हवाई टिकट की मार्च तक ऑन लाइन बुकिंग बंद

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर।संवाद
विज्ञापन
- घरेलू उड़ान पर संकट के बादल, स्पाइस जेट ने बंद कर रही 30 नवंबर तक की उड़ान
विज्ञापन

- पर्यटन के सीजन में टिकट न मिलने से विदेशी व स्थानीय यात्री निराश



संवाद न्यूज एजेंसी



कुशीनगर/कसया। त्योहार और पर्यटन के सीजन में एक तरफ ट्रेनों व बसों में जगह नहीं मिल रही है। वहीं जिले के इकलौते अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली की यात्रा पिछले 23 दिन से बंद है। सेवाप्रदाता कंपनी स्पाइस जेट ने उड़ान पर तकनीकी कारण से 30 नवंबर तक रोक लगा रखी है। स्थानीय लोगों ने उड़ान के लिए टिकट की बुकिंग के ऑन लाइन प्रक्रिया शुरू की तो बंद मिला। वेबसाइट पर 30 मार्च तक उड़ान बंद होने की सूचना दी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण बौद्ध राष्ट्रों के सैलानियों सहित स्थानीय लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा देने के लिए हुआ था। महात्मा बुद्ध की इस महापरिनिर्वाण स्थली पर म्यांमार, वर्मा, थाईलैंड, चीन, जापान सहित अन्य राष्ट्रों से आने वाले सैलानी पूरे बौद्ध सर्किट का भ्रमण कर सकें। कोराेना काल की वजह से इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए विमानों की उड़ान नहीं हो सकी। वहीं, लोगों की सहूलियत के लिए दिल्ली से कुशीनगर के लिए घरेलू उड़ान की सुविधा शुरू की गई। इसके लिए स्पाइस जेट कंपनी को उड़ान सेवा देने के लिए अधिकृत किया। कंपनी ने पूर्वांचल के मुख्य त्योहार दिवाली, छठ और कुशीनगर के पर्यटन के सीजन में सेवा ही बंद कर दी। यहां तक कि इस हवाईअड्डे से एयर टिकट की बुकिंग भी बंद है। एयरपोर्ट अथॉरिटी से बात करने पर पता चल रहा है कि केवल ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट कैंसिल हो रही है।
विज्ञापन




00000

20 अक्तूबर 2021 को प्रधानमंत्री ने किया था लोकार्पण-



कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। अंतरराष्ट्रीय उड़ान शीघ्र शुरू होने की संभावना जताई गई थी। यह आस अधूरी ही रह गई। दिल्ली से कुशीनगर के लिए घरेलू उड़ान शुरू कराई गई थी। वह भी पिछले 23 दिन से बंद है। वहीं, कंपनी के वेबसाइट पर मार्च तक कोई फ्लाइट नहीं दिखा रहा है।

000000



ये बोले यात्री-

कामकाज के सिलसिले में सऊदी अरब में रहता हूं। अभी एक महीने पहले आया हूं। दिल्ली से गोरखपुर और वहां से निजी वाहन से घर आया। उड़ान की सुविधा मिलती तो आसानी होती। वापस जाने के लिए ट्रैवेल्स एजेंसी से चेक कराया हूं। 30 मार्च तक उड़ान रद्द है।



जाकिर हुसैन, यात्री, सखवनिया
00000



उड़ान नियमित नहीं होने से लोगों में निराशा हो रही है। एक मात्र दिल्ली की फ्लाइट चल रही थी, वह भी बार-बार कैंसिल हो रही है। दिल्ली जाने के लिए पता किया हूं तो मार्च तक फ्लाइट कैंसिल दिखा रहा है।

आनंद राय, एडवोकेट



00000

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से पर्यटकों में काफी उत्साह था। पर्यटक सीजन होने के बाद भी उड़ान नहीं होने से पर्यटकों को काफी निराशा हो रही है। प्रशासन को फ्लाइट को नियमित करना चाहिए। ताकि पर्यटकों को सुविधा मिल सके।



भंते महेंद्र, बौद्ध भिक्षु
00000



विमान कंपनी की ओर से फ्लाइट कैंसिल कर दी जा रही है। इधर एक दो दिन से वेबसाइट पर मार्च तक फ्लाइट कैंसिल हो गई है। यात्री टिकट नहीं मिलने से मजबूर होकर अन्य जगहों से टिकट ले रहे हैं।
विज्ञापन


शम्स तबरेज, ट्रैवेल्स ऑपरेटर



000000

वर्जन



एयरपोर्ट पर विमानन सेवा दे रही स्पाइस जेट कंपनी की ओर से 30 नवंबर तक ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट रद्द्कर दी गई है। आगे कैंसिल होने की कोई सूचना अभीं नही मिली है।

नरेंद्र रे प्रभारी डायरेक्टर, कुशीनगर एयरपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें