पडरौना। कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू हो गई है। पराली प्रबंधन सहित अन्य कृषि यंत्रों के लिए किसान 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि 20 दिसंबर की रात 12 बजे तक www.agriculture.up.gov.in पर अनुदान के लिए आवेदन कर टोकन निकाल लें। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन वाले कृषि यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत और कस्टम हायरिंग सेंटर पर अधिकतम 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर लाभार्थी का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। संवाद