पकवा इनार। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में शनिवार को डॉक्यूमेंट्री गंगा: द इटरनल फ्लो एंड जर्नी... फिल्म की शूटिंग हुई। शूटिंग कुशीनगर में एएसआई के डीजी कार्यालय से अनुमति के बाद शुरू हुई। इस डाक्यूमेंट्री की शूटिंग मुख्य महापरिनिर्वाण के अलावा मांथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप परिसर में होगा। संरक्षण सहायक शादाब खान के मुताबिक डाक्यूमेंट्री के लिए नई दिल्ली एएसआई के महानिदेशक से अनुमति प्राप्त है। इसलिए शूटिंग से संबंधित उपकरणों व संसाधनों के प्रवेश पर कोई रोक नहीं है। संवाद