बदलपट्टी के युवक की सऊदी अरब में मौत
कठकुइयां (कुशीनगर )। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बदलपट्टी गांव के एक युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद से युवक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। बदलपट्टी निवासी नजबुद्दीन का 27 वर्षीय पुत्र मीरहसन सऊदी अरब की जिहाद नाम की एक कंपनी में बतौर चालक सात वर्ष से कार्य करता थे। उन्हें गुर्दा से संबंधित बीमारी थी। बुधवार को उसकी तबीयत अधिक खराब हुई और अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। फोन से सूचना घरवालों को मिली तो वहां चीत्कार मच गई।