फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीत गया साल, नहीं पूरा हुआ स्टेडियम का निर्माण

Sat, 16 Mar 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। विजयपुर गांव के विद्यालय परिसर में क्षेत्र पंचायत की तरफ से करीब 18 लाख रुपये की लागत से एक वर्ष पहले शुरू हुआ मिनी स्टेडियम का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गांव में छिपी खेल प्रतिभा उभारने के लिए प्रदेश सरकार मिनी स्टेडियम का निर्माण करा रही है। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के विजयपुर गांव के सिअरहा टोला स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में क्षेत्र पंचायत की तरफ से 21 मार्च को मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इससे गांव के खिलाड़ियों को प्रसन्नता हुई। उन्हें उम्मीद थी कि खेल संबंधी सभी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो जाएंगी। लेकिन, इस मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य एक वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। स्टेडियम के नाम पर दो तरफ से अधूरी चहारदीवारी और आधे-अधूरे चबूतरे का निर्माण करा कर छोड़ दिया गया है। मैदान में लगाए गए ओपेन जीम के उपकरण टूट गए हैं। दौड़ ट्रैक का निर्माण भी नहीं कराया जा सका है। मिनी स्टेडियम में लगी सीमेंट की बेंच एक वर्ष के भीतर ही बदहाल हो गई है।

0


हर कार्य के प्रारंभ के साथ पूर्ण होने की भी तिथि होती है। विजयपुर गांव में एक वर्ष के बाद भी मिनी स्टेडियम अधूरा होने की जानकारी हुई हैं। स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित के खिलाफ पत्र जारी किया जाएगा। -उषा पाल, बीडीओ, नेबुआ नौरंगिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें