जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर दो बाइक आपस में भिड़ गई। जिसके एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया। दुर्घटना रविवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग के अमवा तिवारी गांव के सामने की है। चौराखास के बरदहा बाजार निवासी कमलेश सिंह शाम को बाइक से कसया से घर जा रहे थे। अमवा तिवारी गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से तेज गति से आ रही एक बाइक ने कमलेश की बाइक में ठोकर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा बाइक चालक भी गिर गया लेकिन वह दुर्घटना के बाद वाहन छोड़ फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कमलेश को सीएचसी भेज दिया, जहां पर इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों बाइकों को कब्जें में लेकर कार्रवाई में जुटी है।