तरयासुजान। क्षेत्र के गांव सलेमगढ़ नोनिया पट्टी में एक व्यक्ति को बुरी तरह मार-पीटकर घायल करने के मामले में तरयासुजान पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव सलेमगढ़ निवासी रविन्द्र चौहान पुत्र सुकदेव चौहान ने तरयासुजान पुलिस को लिखित तहरीर सौंप बताया है कि उनके पटीदार अमरजीत चौहान, लखिया देवी और राजेन्द्र ने पुरानी जमीनी विवाद को लेकर उसे अपशब्द बोल रहे थे। उसने ऐसा करने से मना किया तो वे लोग उस पर लाठी-डंडे से मार-पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में तरयासुजान थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के अधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।