फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Thu, 20 Apr 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के विजयपुर में बुधवार की शाम बाजार करने गया 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे आननफानन रामकोला सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के निवासी रघुनाथ शर्मा पैदल ही गांव के पास विजयपुर में बाजार करने गए थे। देर शाम बाजार कर लौट रहे थे। विजयपुर बाजार से 100 मीटर आगे ही बढ़े थे, इसी बीच वह ट्रक की चपेट में आ गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की बेटी अन्नू की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें