कुशीनगर। थाना विशुनपुरा पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए बिहार के गोपालगंज जिले के जगदीशपुर निवासी आर्यन यादव के खिलाफ देवरिया जनपद में चोरी से संबंधित कई प्राथमिकी दर्ज है।