सीताराम चौराहा। बरवाराजापाकड़ स्थित डीपीएस मोड़ के सामने रविवार शाम को दो बाइकों की की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार की देर शाम हुआ है। सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही पश्चिम टोला (बड़वा टोला) निवासी संतोष राय (43) गांव के ओम राय (45) के साथ बाइक से तमकुहीरोड चीनी मिल की ओर जा रहे थे। बरवाराजा पाकड़ के जमुआन टोला निवासी सीताराम कुशवाहा (45) भरवलिया टोला निवासी हरेराम कुशवाहा (40) के साथ तमकुही रोड से गांव लौट रहे थे। डीपीएस मोड़ के सामने दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में संतोष राय और सीताराम कुशवाहा घायल होकर अचेत हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। संवाद