फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक जेई निलंबित, दूसरे का एक सप्ताह का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर एक जेई को निलंबित कर दिया गया है। जबकि एक अन्य जेई का एक सप्ताह का वेतन रोकने का आदेश किया गया। यह कार्रवाई विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ने बुधवार को निरीक्षण के दौरान की।
विज्ञापन

निगम के अधीक्षण अभियंता राकेश मोहन ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत शिविर लगाकर लाेगों की समस्या निस्तारित की जा रही है। वहीं, बकाया बिल भी जमा कराया जा रहा है। सोहसा मठिया विद्युत उपखंड तैनात अवर अभियंता अनूप कुमार श्रीवास्तव को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने ओटीएस के तहत 20 दिन में सिर्फ 61 पंजीकरण किया गया था। इसके पहले अनूप को चार्जशीट दी गई थी। इसके बाद भी सुधार न होने पर निलंबित किया गया है। वहीं, गोपालगढ़ बिजली घर पर तैनात जेई यशवंत सिंह कुशवाहा की ओर से ओटीएस की सूची ग्राम प्रधान को उपलब्ध नहीं कराया गया। साथ ही कार्य में रुचि नहीं लेने पर आठ दिनों का वेतन रोका गया है। अधीक्षण अभियंता ने फटकार लगाते हुए काम में सुधार करने का निर्देश दिया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत बिजली चोरी के जुर्माना में प्रथम एवं अंतिम बार छूट आई है। इस माह में ओटीएस के तहत जुर्माने में 65 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। एक से 15 दिसंबर तक 60 प्रतिशत एवं 16 से 31 दिसंबर तक 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसे तीन किस्तों में भी जमा करने की सुविधा है। जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी एवं मुकदमा न्यायालय में लंबित है, उन्हें भी छूट में शामिल किया जा सकता है। वह शपथ पत्र देकर छूट का लाभ पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें