तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने शुक्रवार की रात तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के पास से 148 पैकेट देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बरामद शराब को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।एसएओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि गस्त के दौरान पुलिस ने तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन से दो संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनकी तलासी ली तो उनके पास से 148 पैकेट देशी शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत कुमार सिंह व भीम कुमार सिंह निवासी ग्राम हेमु छपरा थाना बैकुंठपुर जिला गोपालगंज के रूप मे हुई। उन्होंने बताया कि बरामद शराब को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।