फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में महिला की मौत, बेटा और पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत, बेटा और पति घायल
विज्ञापन

- ब्रह्मभोज में जा रहे थे, देर शाम पकड़ियार बाजार के समीप हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बाजार में रविवार देर शाम लगभग सात बजे दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए की नीचे आ जाने से स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं, महिला के पुत्र और पिता घायल हो गए। दूसरे स्कूटी पर सवार एक महिला भी चोटिल है। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
गोरखपुर जनपद के सोनबरसा थाना क्षेत्र के बेलाकाटा निवासी रूमाली देवी (50) अपने पति रामचंद्र (55) और बेटा आशीष (30) के साथ रामकोला थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव में अपने रिश्तेदार के घर ब्रह्मभोज में शामिल होने के बाद वापस घर जा रही थीं। अभी वह नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र पकड़ियार बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप ही पहुंचे थे, इसी बीच सामने आ रही स्कूटी पर सवार महराजगंज जनपद के घुघली निवासी कुसुम (30) से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद रूमाली देवी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गईं। सिर पर पहिया चढ़ जाने से उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, उनके पति रामचंद्र और आशीष हादसे में घायल हो गए। दूसरी स्कूटी पर सवार कुसुम भी घायल हो गईं।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायलों को कोटवा सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। तीन घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। स्कूटी चालकों ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें