फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
तीतिला के पास ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार की मौत के बाद घटना स्थल पर जुटी भीड़ व पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

- तीतिला क्रासिंग के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के तीतिला गांव के समीप फोरलेन क्रासिंग पर शनिवार को ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे एक की मौत और दूसरा घायल हो गया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भगवानपुर भरवलिया के रहने वाले 25 वर्षीय जितेंद्र विश्वकर्मा एवं भगवानपुर बुजुर्ग के निवासी 30 वर्षीय मनोज विश्वकर्मा शनिवार की दोपहर में हाटा से वापस स्कूटी से घर जा रहे थे। अभी तीतिला फोरलेन क्रॉसिंग के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में मनोज विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सुकरौली चौकी की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। वहीं, गंभीर रूप से जितेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया, जहां उनकी हालात गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। लोगों का कहना था कि बाइक सवार दोनों युवक ने हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें