फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

पटहेरवा। थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम हुई दो अलग अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर भीड़ जुटी रही। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसवां गांव के निवासी शशिकांत यादव पुत्र बब्बन यादव उम्र 30 वर्ष मंगलवार को किसी काम से तमकुहीराज गए थे। देर शाम वापस घर आ रहे थे कि पटहेरवा थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर स्थित मतलुक छापर गांव के सामने एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने शशिकांत को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे बाइक चालक लेखपाल हाकिम अंसारी उम्र 58 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। दूसरी दुर्घटना काजीपुर गांव के समीप हुई, जिसमें एक लग्जरी कार की चपेट में आए काजीपुर निवासी साइकिल सवार शंभू यादव (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें