हाटा। हाटा कोतवाली के मोती पाकड़ काबिलेसहा के रहने वाले लालबाबू यादव का शव गांव के बाहर सड़क के किनारे खेत में मिला। घर वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर निकले तो सड़क के किनारे खेत में लालबाबू का शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। 52 वर्षीय लालबाबू यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता थे और हाटा में आते रहते थे। बृहस्पतिवार की शाम सात बजे हाटा से घर जाने के लिए चले थे। माना जा रहा है कि लाल बाबू घर जाते समय तालाब के पास गिर गए थे। कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि पानी में डूबने से मौत हुई है।