फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Sat, 17 Aug 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर-तमकुहीराज मार्ग पर डूभा तिराहे पर बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताते हुए सीएचसी तमकुहीराज के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवा कीरतपट्टी निवासी दुर्गेश पुत्र रामायन पासवान बाइक से तमकुही की तरफ से समउर-तमकुही मार्ग से डूभा गांव जा रहे थे। डूभा तिराहे पर तेज रफ्तार आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची तमकुही पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तमकुही पहुंचाया, जहा डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन घायलों अजय (25), संदीप (28) व आदित्य (29) निवासी पटहेरवा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें