क्षेत्र के बभनौली गांव के पास हुआ हादसा, चालक फरार
कप्तानगंज। थाने के बभनौली गांव के पास पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया, जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक का इलाज चल रहा है।
मंगलवार की सुबह करीब 11 रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोटही निवासी 60 वर्षीय सुभाष और इसी गांव के 42 वर्षीय विनोद गुप्ता कप्तानगंज की तरफ आ रहे थे। अभी वे कप्तानगंज-रामकोला मार्ग के बभनौली गांव के पास पहुंचे ही थे कि कप्तानगंज की तरफ से आ रही एक पिकअप ने उन्हें सामने से ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी कप्तानगंज के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय सुभाष की मौत हो गई।
इस संबंध में प्रभारी एसओ सूर्यभान यादव ने बताया कि पिकअप पुलिस के कब्जे में है। चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।