दमकला पुल के पास मिला शव
सेवरही (कुशीनगर )। थाना क्षेत्र के दमकला पुल के पास स्थित टॉवर के बगल में सोमवार को 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया की मदद से कोशिश की जा रही है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं।