कसया। विधायक के प्रस्ताव पर नगर पालिका के विभिन्न वॉर्डो में पथ प्रकाश व स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए शासन ने 99.90 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इससे नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होगी। विधायक पीएन पाठक ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री एके शर्मा को पत्र देकर मांग की थी। उनकी पहल पर शासन ने नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों में पथ प्रकाश व स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए धन स्वीकृति किया है। विधायक ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र के हर गांव में पथ प्रकाश और स्ट्रीट लाइट लगाकर पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने की योजना है। इसके लिए प्रयास चल रहा है। शीघ्र ही इसके सकारात्मक परिणाम दिखेंगे।