- मोहाना थाना क्षेत्र के लोटन- मोहाना मार्ग पर स्थित पननी गांव के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के लोटन-मोहाना मार्ग पर स्थित पननी गांव के पास रविवार देर शाम सड़क पर निकली पांच वर्षीय बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के पननी गांव निवासी रामजीत की पांच वर्षीय बेटी सुमन देर गांव से होकर गुजरने वाले लोटन- मोहाना मार्ग को पार कर रही थी। इसीबीच ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर अखिलेश वर्मा, एसओ लोटन चंदन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ सदर अखिलेश वर्मा ने बताया कि ट्रक मोहाना पुलिस के कब्जे में है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।