दुदही। श्रीराम जानकी नगर में शनिवार की रात घर में चोरी कर रहे तीन चोर में एक को परिजनों ने पकड़ लिया। जबकि दो भाग गए। परिवार ने विशुनपुरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
श्रीराम जानकी नगर निवासी पप्पू जायसवाल के घर शनिवार की रात तीन चोर घुसे थे। घर में आहट सुनकर पप्पू और उसकी पत्नी की आंख खुल गई। कमरे के बाहर निकल कर शोर मचाया, तो मौका पाकर दो चोर भाग गए। चोरों को भगाते देख पप्पू ने एक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए चोर को थाने ले गई। गृहस्वामी ने बताया कि 29,500 रुपये गायब थे। इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।