पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के देवतहा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथा वाचक सच्चितानंद त्रिपाठी ने गोकर्ण और धुंधकारी प्रसंग की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से जीव को मोक्ष मिल जाता है। कथा वाचक ने कहा कि कथा श्रवण से मनुष्य पापों से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त करता है।