मंसाछापर। जटहां बाजार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। एसओ आलोक यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को दुबौली निवासी कन्हैया चौहान को दबोच लिया। उसके पास से 2.2 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।