गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा के पास से बृहस्पतिवार की देर शाम चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, बरवा राजापाकड़ गांव के निवासी मुन्ना बाइक से सीताराम चौराहा पर किसी व्यक्ति से मजदूरी लेने गए थे। उन्होंने एक दुकान के पास बाइक खड़ी कर पैसा लेने चले गए। लौटे, तो उनकी बाइक गायब थी। वे परिचितों के साथ बाइक की तलाश की। करीब एक किलोमीटर दूर बरवा टोला के पास एक युवक बाइक के साथ दिखा। बाइक उनकी निकली। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसआई रणविजय सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, तारकेश चौबे व संतोष कुमार ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को थाने ले गए। आरोपी युवक की पहचान सेवरही थानाक्षेत्र के दुमही गांव निवासी जयप्रकाश के रूप में हुई। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक के विरुद्ध बाइक चोरी का केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।