- विभिन्न जिलों से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचता है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। रामकोला पुलिस ने शुक्रवार की रात सिंगहा गांव के पास से एक बाइक सवार व्यक्ति के पास से 1.120 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के पांच बाइक बरामद किया है। इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
रामकोला थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि थाने के एसआई मनोज वर्मा, अजीत यादव, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश चौधरी के साथ शुक्रवार की रात वारंटियों की तलाश में सिंगहा की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, तो भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। बाइक की तलाशी ली तो उसके डिग्गी में 1.120 किलोग्राम चरस बरामद हुआ। पुछताछ में आरोपी युवक की पहचान नूर आलम निवासी बरगहा थाना नेबुआ नौरंगिया के रूप में हुई है।