पडरौना। कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को अंतरजनपदीय अवैध शराब गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तस्कर के पास से कुल 37 पेटी अंग्रेजी शराब व तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक तीन पहिया वाहन बरामद की है। बरामद की गई शराब व वाहन की कुल कीमत करीब चार लाख 31 हजार रुपये आंकी गई है। मिश्रौली पुलिस चौकी के पास घेराबंदी कर एक तीन पहिया को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 37 पेटियों में कुल 1776 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद हुई।